New ये 10 गेमिंग ऐप आपको एक दिन में बना सकते हैं लखपति - Hindi 2 Help - Internet Ki Puri Jankari Hindi Me !

Breaking

Back to Top

Thursday 26 March 2020

New ये 10 गेमिंग ऐप आपको एक दिन में बना सकते हैं लखपति


निशुल्क हैं ये ऐप, गूगल एंड्राइड से किया जा सकता है डाउनलोड

Image result for ये 10 गेमिंग ऐप आपको एक दिन में बना सकते हैं लखपति

नई दिल्ली। आजकल हर जनरेशन के लोग अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर गुजारते हैं। कुछ लोग चैटिंग करते हैं, तो कुछ गेम्स खेलते हैं। इससे उनका समय जाया होता है, लेकिन आपकी यही आदत आपको रुपए कमाने में मदद कर सकती है। दरअसल कई कपंनियों ने ऐसे मोबाइल गेम्स और ऐप बनाए हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप हजारों रुपए कमा सकते हैं।
ईएसपीएन
ये एक गेमिंग ऐप है। इसका नाम स्ट्रीक है। इसमें आपके स्पोर्ट्स से जुड़े ज्ञान को परखा जाता है। ये ऐप खेल—कूद में रुचि रखने वालों के लिए बहुत अच्छा है। इसमें आपको किसी भी आॅनलाइन मैच के शुरू होने से पहले इसके सही विजेता का अनुमान लगाना होगा। अगर आपका अंदाजा सही होता है तो आपको इसके बदले रुपए मिलेंगे।
अड्डा 52
पोकर गेम खेलने के लिए भारत में ये सबसे अच्छी वेबसाइट है। इसमें आप अपनी रीयल मनी लगाकर खेल सकते हैं। कंपनी के मुताबिक आपका पैसा इसमें पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। इस ऐप में आपको पोकर गेम खेलने और जीतने पर रुपए मिलेंगे। इसमें आप रोजाना एक लाख रुपए कैश तक जीत सकते हैं। अगर आपको पोकर गेम खेलना नहीं आता है, तो आप इस ऐप में इसकी प्रैक्टिस भी कर सकते हैं।
लोको
यह आॅनलाइन क्विज गेम का एक बेहतरीन ऐप है। ये भारतीय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की तरह शुरू किया गया है। यह एक लाइव गेमिंग क्विज शो है। जिसे टीवी एक्टर गौरव कपूर होस्ट करते हैं। ये शो सप्ताह में दो बार वर्किंग डे में दोपहर के 1:30 बजे और रात के 10 बजे प्रसारित होता है। जबकि सप्ताह में एक बार ये प्रतियोगिता वीकेंड पर रात 10 बजे आयोजित की जाती है। इसमें आप हिंदी और इंग्लिश दो भाषाओं में खेल सकते हैं। इस ऐप में ज्यादा उत्तर सही होने पर रुपए मिलते हैं।
ब्रेन बाजी
ये भी एक क्विज गेम ऐप है। यहां आप सही उत्तर देकर हजारों रुपए एक दिन में जीत सकते हैं। जीती हुई रकम आपको कैश के तौर पर पेटीएम और Mobikwik ऐप के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। ये गेम रोज रात के 9 बजे होता है। इसमें आपको एक दिन में करीब 11 उत्तरों का सही जवाब देना होता है।
वॉच एंड अर्न
ये एक ऐसी ऐप है जिसमें आप एडवरटाइज देख कर रुपए कमा सकते हैं। इसमें आप जितने ऐड देखेंगे, आपको उसी के आधार पर पाइंट्स मिलेंगे। इन पाउंट्स को रिडीम करने पर आपको मूवी टिकट, गिफ्ट वाउचर, मोबाइल टॉप अप और आॅनलाइन कैश मिलेगा।
कैश पाइरेट
इस ऐप के तहत आपको आॅनलाइन सर्वे में हिस्सा लेना होगा। इस सर्वे फॉर्म को आपको पूरा भरना होगा। सर्वे की काउंटिंग पर आपको आॅनलाइन कैश मिलेगा। इस ऐप में आप पेड वीडियो देखकर भी रुपए कमा सकते हैं। इसमें आपको कुछ आॅनलाइन कॉइन्स दिए जाएंगे। जिन्हें आप गिफ्ट कार्ड्स और कैश में भुना सकते हैं।
स्किल 4 विन
ये एक मल्टी फंक्शनल ऐप है। इसमें आप कई तरह के गेम खेल सकते हैं। इसमें गेमिंग की तीन श्रेणियां हैं। पहले फेज में नाइन बॉल्स और 15 बॉल्स रीयल पूल गेम है। दूसरे में मेमोरी गेम्स और शूटिंग गेम्स हैं। जबकि आखिरी चरण में पजल गेम्स हैं। इन गेम्स में आपको दूसरे लोगों को आॅनलाइन हराना है और आपको दूसरों के लिए चुनौती बनानी होगी। गेम में जीती हुई रकम आपके आॅनलाइन खाते में डाल दी जाएगी। जिसे आप तय समय पर निकाल सकते हैं।
यस मोबो
ये बहुत ही आसान काम वाला ऐप है। इसमें आपको अपने दोस्तों और जान—पहचान के लोगों को ऐड्स शेयर करने होंगे। आपके उन ऐड्स पर आपके दोस्तों के क्लिक करने पर आपको रुपए मिलेंगे। ये रुपए आपको सीधे आपके एकाउंट में मिल जाएंगे।
रिंग स्पिन
ये बहुत ही आसान गेमिंग ऐप है। इसमें आपको रिंग स्पिन की ऐप डाउनलोड कर उसमें अपना एकाउंट बनाना होगा। जिसमें साइन इन कर आप इस खेल में हिस्सा ले सकेंगे। इस गेम में आपको एक स्पिन व्हील मिलेगी। इसमें कई रंग होंगे। इसमें से आपको एक कलर चुनकर रिंग घुमानी होगी। इस पर जो भी नंबर आएंगे उसके मुताबिक आपको कैश मिलेगा। ये कैश आप PAYPAL और PAYZA एकाउंट से ले सकते हैं।
बूमरैंग
ये भी एक गेमिंग ऐप है। इसमें आपको गेम खेलकर टिकट जीतने होंगे। साथ ही आपको इसमें अपने दोस्तों को भी इंवाइट करना होगा व वीडियो देखने होंगे। आप जितने ज्यादा टिकट कमाएंगे आपके जीतने के चांस उतने ही ज्यादा होंगे। इस गेम में हर तीसरे दिन 10 लोगों को विजेता घोषित किया जाता है। उन्हें उनका पेमेंट पेपल अकाउंट के जरिए मिलता है।

No comments:

Post a Comment